ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

महागठबंधन में सीएम पद को लेकर बढ़ी खींचतान, ईशारों ही ईशारों में तेजस्वी ने मांझी की दावेदारी को नकारा

PATNA: विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही विपक्षी गठबंधन में सीएम पद को लेकर सियासत तेज हो गई है. हिंदुस्तान आवामी मोर्चा नेता जीतन राम मांझी के दलित सीए बनाए जाने की मांग को तेजस्वी ने इ

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही विपक्षी गठबंधन में सीएम पद को लेकर सियासत तेज हो गई है. हिंदुस्तान आवामी मोर्चा नेता जीतन राम मांझी के दलित सीए बनाए जाने की मांग को तेजस्वी ने इशारों ही इशारों में नकार दिया और सीधा जवाब नहीं दिया. तेजस्वी ने कहा कि उनकी आरजेडी और पार्टी के नेता लालू प्रसाद शुरु से ही दलित, पिछड़ों और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए काम करते आ रहे हैं. महागठबंधन का अगला नेता कौन हो और सीएम पद पर किसकी उम्मीदवारी हो इसे लेकर गठबंधन के दलों के बीच माथापच्ची जारी है. सभी नेता अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने को लेकर दांव खेलने में लगे हैं. पिछले दिनों ही हम पार्टी नेता जीतन राम मांझी ने सीएम पद के लिए दलित नेता की आवाज उठाई थी. इस बात पर महागठबंधन के सबसे बड़े दल राजद नेता तेजस्वी ने गोल मोल जवाब देकर मामले का टालने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी शुरु से ही पिछड़ों और दलितों की बात करती आयी है ऐसे में किसी खास वर्ग के नेता को सीएम पद के लिए घोषित करना अभी बेमानी है. बता दें कि कांग्रेस ने सीएम पद पर तेजस्वी की दावेदारी को खारिज कर दिया है और इस पद चुनाव के बाद ही कोई फैसला होने की बात कही है. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता