ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

नालंदा में फर्जी IAS अधिकारी को पुलिस ने दबोचा, थाने में घुसकर दिखा रहा था पावर, देखें वीडियो

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री के गृह जिले से पुलिस ने एक फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है. खुद को इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस का अधिकारी बताकर वह थाने में वर्दी वालों के सामने

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री के गृह जिले से पुलिस ने एक फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है. खुद को इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस का अधिकारी बताकर वह थाने में वर्दी वालों के सामने रौब झाड़ रहा था तभी जांच के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके फर्जी आइडेंटिटी कार्ड को भी जब्त कर लिया. https://www.youtube.com/watch?v=zw9wsQLOUQs पूरी घटना जिले के बेन थाना की है. जहां खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाले फर्जी ऑफिसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया युवक छपरा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. जिले के एकमा थाना के रहने वाले कुमार अभिषेक के रूप में उसकी पहचान की गई है. बताया जा रहा है कि खुद को 2015 बैच का आईएएस अधिकारी बताते हुए थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों के ऊपर रौब दिखा रहा था. तभी संदेह होने पर पुलिस ने उसके आई कार्ड की जांच की. जांच में उसकी कार्ड नकली पाई गई. जिसके बाद वरीय अधिकारियों की निर्देश पर नकली आईएएस को दबोच लिया गया. बेन थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि खेदु बिगहा गांव में एक बीएड कॉलेज है. जहां कॉलेज में कुछ लेनदेन की बात चल रही थी. इसी विवाद को लेकर वह थाने में पुलिस के सामने पावर दिखाने की बात कर रहा था. एसपी निलेश कुमार ने बताया कि युवक खुद को आईएएस बताते हुए पुलिस पदाधिकारी पर अपने पक्ष में काम करने का दबाव बना रहा था. गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है. नालंदा से राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता