ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

डीजीपी ने 58 पुलिस पदाधिकारियों का मांगा ब्योरा, लेने वाले हैं एक्शन

PATNA: बिहार में पुलिस पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए लगातार एड़ी-चोटी का जोर लगाए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अब राज्य के 58 ऐसे पुलिस अधिकारियों का ब्योरा मांगा है जो कई जिलों में प

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: बिहार में पुलिस पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए लगातार एड़ी-चोटी का जोर लगाए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अब राज्य के 58 ऐसे पुलिस अधिकारियों का ब्योरा मांगा है जो कई जिलों में पदस्थापित हैं। डीजीपी कार्यालय है इसके लिए कई जिलों के एसपी को पत्र जारी किया है। डीजीपी कार्यालय की तरफ से जारी किए गए पत्र में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि 58 पुलिस पदाधिकारियों के तबादलों की अनुशंसा के साथ उनका पूरा सर्विस रिकॉर्ड डीजीपी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। यह 58 पुलिस अधिकारी पटना के अलावे अररिया, नवगछिया, पूर्णिया, बक्सर, समस्तीपुर, बेतिया, गोपालगंज, सारण, नवादा, शिवहर, बेगूसराय, सुपौल, जमुई, कटिहार, किशनगंज, वैशाली, मधुबनी, कैमूर, भोजपुर, सीतामढ़ी, कटिहार, रेल जमालपुर और रेल कटिहार के साथ-साथ विशेष शाखा में पदस्थापित हैं। माना जा रहा है कि बिहार के डीजीपी की नजर ऐसे पुलिस पदाधिकारियों पर है जो या तो लंबे वक्त से एक ही जिले में टिके हुए हैं या फिर उनका सर्विस रिकॉर्ड ठीक नहीं है।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता