ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दिल्ली के साकेत कोर्ट से लाइव रिपोर्टिंग, अनंत सिंह के सरेंडर के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा, जज ने कहा-हम अनंत सिंह को रिलीज कर देंगे

DESK : दिल्ली के साकेत कोर्ट में अनंत सिंह के सरेंडर के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. कोर्ट अभी तक तय नहीं कर पायी है कि अनंत सिंह को कस्टडी में लिया जाये या नहीं. उनके खिलाफ कोई आपराधि

FirstBihar
Admin
3 मिनट
DESK : दिल्ली के साकेत कोर्ट में अनंत सिंह के सरेंडर के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. कोर्ट अभी तक तय नहीं कर पायी है कि अनंत सिंह को कस्टडी में लिया जाये या नहीं. उनके खिलाफ कोई आपराधिक रिकार्ड न मिलने से नाराज जज ने कहा कि वे अनंत सिंह को कोर्ट से ही रिलीज कर देंगे. https://www.youtube.com/watch?v=kxeQz2RmQUw 2 बजे हुई सुनवाई, कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा दिल्ली के साकेत कोर्ट में जज हारून प्रताप के कोर्ट में आज अपने वकील ए पी सिंह के साथ अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया. अनंत सिंह के सरेंडर के बाद दो बजे मामले की सुनवाई करने बैठे जज ने दिल्ली पुलिस के वकील को तलब किया. दिल्ली पुलिस से जज ने पूछा कि अनंत सिंह के खिलाफ कितने गैर जमानती वारंट (NBW) है. पुलिस ने कहा- उसे पता नहीं. जज ने कहा-कोई जानकारी नहीं. कोई और है यहां जो बता सके कि अनंत सिंह के खिलाफ कितने वारंट हैं. कोर्ट रूम में सन्नाटा जज के सवालों के बाद कोर्ट रूम में सन्नाटा पसर गया. फिर दिल्ली पुलिस बोली- हमने सिर्फ इनका एड्रेस वेरीफाई किया है. अनंत सिंह ने अपना जो पता बताया है वो सही पाया गया है. कोर्ट में किये गये सरेंडर में अनंत सिंह ने दिल्ली के ग्रेटर कैलाश के अपने घर का जिक्र किया है. दिल्ली पुलिस ने उसका ही वेरीफिकेशन किया जो सही पाया गया. कोर्ट ने कई और सवाल पूछे लेकिन दिल्ली पुलिस के पास कोई जवाब नहीं था. जज ने कहा-अनंत सिंह को रिलीज कर देंगे दिल्ली पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं होने से जज के चेहरे पर नाराजगी साफ साफ दिखी. जज हारून प्रताप ने फिर कहा-अगर अनंत सिंह के खिलाफ कोई NBW यानि गैर जमानतीय वारंट नहीं है तो फिर उन्हें कैसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है. जज ने कहा कि अगर उन्हें कोई जानकारी नहीं मिलती है तो वे अनंत सिंह को रिलीज कर देंगे. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जानकारी हासिल करने के लिए थोड़ा और समय की मांग की. जज ने समय दिया. मामले की सुनवाई थोड़ी देर बाद फिर से होगी. https://www.youtube.com/watch?v=eBUUXGeOMOI
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता