ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चलती ट्रेन से CRPF जवान का इंसास राइफल गायब, जांच में जुटी रेल पुुलिस

SASARAM : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक सीआरपीएफ जवान का चलती ट्रेन से 'इंसास राइफल' गायब हो गया. दिनेश ठाकुर नामक यह जवान मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गया होते हुए झारखंड

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SASARAM : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक सीआरपीएफ जवान का चलती ट्रेन से 'इंसास राइफल' गायब हो गया. दिनेश ठाकुर नामक यह जवान मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गया होते हुए झारखंड के चतरा जा रहा था. इसी बीच चंबल एक्सप्रेस में मुगलसराय से सासाराम के बीच चंबल के कोच नम्बर- एस 5 से राइफल गायब हो गया. बताया जाता है कि जवान को नींद लग गई थी, जब उसकी नींद सासाराम के पास खुली तो अपना राइफल अपने पास नहीं देख घबराहट में चलती ट्रेन से स्टेशन पर कूद गया और अपना राइफल ढूंढने लगा.  जब राइफल नहीं मिली, तो जीआरपी को पूरे घटना की सूचना दी. जीआरपी ने भी आसपास राइफल को खोजने का अभियान चलाया लेकिन इंसास राइफल नहीं मिली. बताया जाता है कि S-5 कोच में 6 सीआरपीएफ के जवान सवार थे और दिनेश ठाकुर ही संत्री ड्यूटी में था. लेकिन दिनेश ड्यूटी के दौरान सो गया और इसका राइफल गायब हो गया. दिनेश ठाकुर जम्मू- कश्मीर के संवा जिला के विजयपुर का रहने वाला है. जीआरपी थानाध्यक्ष ज्योति कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. चलती ट्रेन से किस परिस्थिति में जवान का राइफल गायब हुआ, इसकी जांच की जा रही है. सासाराम से रंजन की रिपोर्ट  
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता