ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

सीवान में शहाबुद्दीन के करीबी को अपराधियों ने बनाया अपना निशाना, रिवाल्वर और रुपये लूटकर हुए फरार

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां शहाबुद्दीन के करीबी अरुण जायसवाल को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है. अरुण जायसवाल को अपना निशाना बनाते हुए अपराधी उससे लाइसेंसी रिव

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां शहाबुद्दीन के करीबी अरुण जायसवाल को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है. अरुण जायसवाल को अपना निशाना बनाते हुए अपराधी उससे लाइसेंसी रिवाल्वर और रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के टरवा गांव की है. जहां अरुण जायसवाल के गिट्टी-छड़ के दुकान पर अपराधियों ने हमला बोलते हुए उससे लाइसेंसी रिवाल्वर और रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधी 25 हजार नगद रुपये और लाइसेंसी रिवाल्वर लूटकर फरार हुए हैं. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रॉड और सीमेंट दुकान पर ट्रक मुड़ाने को लेकर मामूली सा विवाद हुआ था. उसके बाद अचानक कुछ लोग वहां जमा हो गए और वहां दुकान में घुसकर अरुण जायसवाल और गौरव जयसवाल की जमकर पिटाई कर दी. दोनों बुरी तरह घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता