ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

विधानपार्षदों को विधायक कहलाना है पसंद, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष सदस्य की मांग, सरकार ने ठुकराया

PATNA:  विधानपरिषद सदस्यों को विधायक कहलाना पसंद है. विधानपरिषद में एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की चर्चा के दौरान दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि देश के दूसरे राज्यों में जहां विधानपरिषद है

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA:  विधानपरिषद सदस्यों को विधायक कहलाना पसंद है. विधानपरिषद में एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की चर्चा के दौरान दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि देश के दूसरे राज्यों में जहां विधानपरिषद हैं वहां के दोनों सदनों के सदस्यों को विधायक के तौर पर संबोधित किया जाता है.  उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को भी सांसद कहा जाता है. दिलीप जायसवाल ने कहा कि यूपी में भी दोनो सदनों के सदस्यों को विधायक संबोधित किया जाता है. जबकि बिहार में सरकारी कामकाज के दौरान भी विधानपरिषद सदस्यों को विधानपार्षद कहा जाता है. ऐसे में उन्होंने सरकार से विधानपरिषद के सदस्यों को विधानपार्षदों शब्द को खत्म कर परिषद के सदस्यों के लिए विधायक शब्द का प्रयोग करने की सदन से मांग करता हूं. बाद में राज्य सरकार ने संविधान की धाराओं का उल्लेख करते हुए बताया या कि विधानमंडल के सदस्यों के लिए ‘राज्य की विधानसभा’ या ‘विधानपरिषद का सदस्य’ कहा गया है. राज्य सरकार ने सदन में यह साफ कर दिया कि विधानपरिषद सदस्यों के लिए विधायक कहे जाने संबंधी कोई मामला विचाराधीन नहीं है. सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि विधानपरिषद के सदस्यों को विधायक नहीं कहा जायेगा. पटना से गणेश की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता