ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

छपरा में पुलिस टीम पर हमला, दो जवान गंभीर रूप से घायल

CHHAPRA: ख़बर सारण जिले के बनियापुर से है, जहां पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया है. दो गांवों में तनाव के बाद खाकी मठिया गांव में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने धारदार

FirstBihar
Admin
2 मिनट
CHHAPRA: ख़बर सारण जिले के बनियापुर से है, जहां पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया है. दो गांवों में तनाव के बाद खाकी मठिया गांव में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया.हमले में इसुआपुर थाना क्षेत्र के सैप जवान राम अवतार दुबे और बनियापुर थाना के होमगार्ड कृष्णा सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि 19 जुलाई को पिठौरी गांव में 3 मवेशी चोरों की पीट-पीटकर हत्या के बाद दोनों गांवों में तनाव बना हुआ था. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि खाकी मठिया गांव में पीड़ित पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के व्यक्ति की पिटाई कर रहे हैं. जिसकी सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे पक्ष के सभी लोग भाग खड़े हुए. हमलावर सरोज नट के एक घर में छिपे होने की सूचना पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची. इस दौरान पुलिस पर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया. फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस मामले में एसपी हर किशोर राय ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सारण से दिवाकर की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता