ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

बड़ी खबर; बिहार में अपने खुफिया तंत्र को मजबूत करेगी केंद्र सरकार, जहानाबाद में बनेगा सेंट्रल IB का दफ्तर

PATNA: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार में अपने खुफिया तंत्र को मजबूत करने का फैसला लिया है. सेंट्रल IB की टीम अब बिहार में स्थायी रूप से तैनात रहेगी. बिहार के जहानाबाद में आई ब

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार में अपने खुफिया तंत्र को मजबूत करने का फैसला लिया है. सेंट्रल IB की टीम अब बिहार में स्थायी रूप से तैनात रहेगी. बिहार के जहानाबाद में आई बी अधिकारियों के लिए दफ्तर और आवास बनने जा रहा है. जहानाबाद में IB का दफ्तर खोलने की मंजूरी केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने काफी पहले ही बिहार के जहानाबाद में अपना दफ्तर और अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवास बनाने का फैसला लिया था. ऑफिस और आवास बनाने के लिए राज्य सरकार से जमीन की मांग की गयी थी. बिहार सरकार ने आज जमीन देने का फैसला ले लिया. जहानाबाद के इरकी में 80 लाख रूपये में जमीन खरीदी गयी है. इसमें Subsidiary IB का दफ्तर खुलेगा. क्या है SUBSIDIARY IB Subsidiary IB सेंट्रल आई बी का ही अंग है, जो राज्यों में काम करता है. ब्रिटिश काल में इसे प्रोविंसियल स्पेशल ब्रांच के नाम से जाना जाता था. अब स्पेशल ब्रांच यानि विशेष शाखा राज्य सरकार के जिम्मे है, जिसका मुख्य काम राज्य सरकार के लिए खुफिया सूचना इकट्ठा करना होता है. जबकि Subsidiary IB सीधे केंद्र सरकार को रिपोर्ट करती है. उसका काम राज्य में सियासी गतिविधियों से लेकर आपराधिक मामलों पर नजर रखने का होगा.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता