ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

अभी-अभी : बक्सर में वकील का मर्डर, कोर्ट से निकलते ही अपराधियों ने मारी गोली

BUXAR : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक वकील का मर्डर कर दिया है. पुलिस मामले की

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BUXAR : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक वकील का मर्डर कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के नगर थाना इलाके के चीनी मिल की है. जहां बक्सर सिविल कोर्ट से घर लौट रहे वकील को अपराधियों ने गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वकील जैसे ही कोर्ट के पिछले दरवाजे से निकल कर जा रहा था तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे प्रशासनिक आवासीय भवन के पास गोली मार दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि वकील बगल के खेत में कुछ दूर तक जान बचाने के लिए भागा मगर अपराधियों ने उसे पीछाकर गोली मार दी. मृतक वकील की पहचान मुफ्फसिल थाना इलाके के जगदीशपुर के रहने वाले चितरंजन सिंह के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक वकील अपने जगदीशपुर पंचायत का सरपंच भी है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर वरीय अधिकारी पहुंचे हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता