ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

मोतिहारी में ट्रेनी BPSC महिला अधिकारी के साथ फोन पर अश्लील बातें, गलत काम करने की मिली धमकी, FIR दर्ज

MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां ट्रेनी को फोन पर धमकी मिली है. ट्रेनी BPSC महिला अधिकारी मेघा कश्यप को फोन पर अश्लील बातें कर गलत काम करने का दबाव बनाया

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां ट्रेनी को फोन पर धमकी मिली है. ट्रेनी BPSC महिला अधिकारी मेघा कश्यप को फोन पर अश्लील बातें कर गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा है. नगर थाना में एसडीएम के आवेदन एफआईआर दर्ज कराया गया है. पूरी घटना जिले के ट्रेनी BPSC महिला अधिकारी मेघा कश्यप के साथ घटी है. उन्होंने सदर एसडीएम से इसकी शिकायत की है. जिनके आवेदन पर नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. पीड़िता के मोबाइल में कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनी BPSC महिला अधिकारी को धमकी देने वाला शख्स खुद को मोतिहारी में भारतीय स्टेट बैंक के मेन ब्रांच का शाखा प्रबंधक बता रहा है. BPSC महिला अधिकारी अभी मोतिहारी में वरीय उपसमाहर्ता के पद पर हैं. यह मामला सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में है. एसडीएम के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए नगर थानाध्यक्ष ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता