ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

BJP महिला नेता के साथ सरेआम छेड़खानी, व्हाट्सएप पर की जा रही है गंदी-गंदी बात

MUNGER: एक ओर जहां सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई दावे कर रही है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी की मुंगेर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम झा के साथ सरेआम छेड़खानी का मामला सामने आया है

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUNGER: एक ओर जहां सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई दावे कर रही है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी की मुंगेर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम झा के साथ सरेआम छेड़खानी का मामला सामने आया है. https://youtu.be/oOv4BbFF54g छेड़खानी का विरोध करने पर जिलाध्यक्ष के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई. घटना संग्रामपुर के महुराटन गांव की है. भाजपा की महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पूनम झा ने संग्रामपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज कराये जाने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है. जिसके बाद पूनम झा ने सुरक्षा की गुहार लगाई है. पूनम झा ने बताया कि बुधवार की शाम वह अपने घर के सामने खड़ी थीं तभी प्रियांशु झा आया और हाथ पकड़ कर खीचनें लगा, पर लोगों को जमा होते देख मौके से फरार हो गए. इसके बाद से आरोपी व्हाट्सएप पर गंदी-गंदी बात कर रहा है. इस मामले के बारे में संग्रामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वह अभी भागलपुर आये हैं, थाने के मुंशी ने मामले की जानकारी दी है, जिसकी जांच की जा रही है. मुंगेर से सैफ की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता