ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

अर्जित शाश्वत ने खोल दी पटना पुलिस की पोल, कहा- अपना चेहरा छिपाने के लिए भेज रही चालान

PATNA: सासंद अश्विनी चौबे के बेटे और बीजेपी नेता अर्जित शाश्वत ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले मामले में पुलिस के खिलाफ जमकर हमला बोला है. अर्जित शाश्वत ने कहा है कि उन्होंने और उनके परिव

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: सासंद अश्विनी चौबे के बेटे और बीजेपी नेता अर्जित शाश्वत ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले मामले में पुलिस के खिलाफ जमकर हमला बोला है. अर्जित शाश्वत ने कहा है कि उन्होंने और उनके परिवार ने किसी ट्रैफिक नियम का उल्लंघन नहीं किया है और पुलिस अपना चेहरा छिपाने के मकसद से मेरे खिलाफ चालान भेज रही है. उन्होंने कहा कि सोमवार को गाड़ी चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने उनकी गाड़ी रोकी तो उन्होंने अपनी गाड़ी की जांच करवायी. जब पुलिस ने उन्हें वहां से जाने का निर्देश दिया तभी वो अपने परिवार के साथ वहां से गए. ऐसे में पटना पुलिस का नियम तोड़ने की बात का वो पुरजोर विरोध करते हैं. पुलिस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गाड़ी जांच के नाम पर वो वहां 15 मिनट तक रुके रहे इस दौरान किसी ने उनकी गाड़ी की जांच नहीं की और जब कुछ पुलिसवालों ने उन्हें वहां से जाने को कहा तभी वो वहां से गए. अब पुलिस मुझे बिना कोई गलती बताए चालान भेजने की बात कह रही है उसका वो विरोध करते हैं. बीजेपी युवा मोर्च के नेता और भागलपुर विधानसभा सभा से बीजेपी के पूर्व कैंडिडेट ने इस दौरान मीडिया की तरफ से छापी जा रही खबरों पर एतराज जताया और कहा कि उनका परिवार कानून मानने वाला है जबकि मीडिया में उनके परिवार को कानून तोड़ने वालों के तौर पर दिखाया जा रहा है. बता दें कि सोमवार को ट्रैफिक नियमों का पालन करने को लेकर पुलिस की तरफ से वाहन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा था कि इसी दौरान अर्जित शाश्वत भी अपने परिवार के साथ जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने उनकी गाड़ी को भी चेकिंग के नाम पर रोका था लेकिन पुलिसवालों ने गाड़ी चेकिंग के नाम पर महज खानापूर्ति की और उन्हें जाने को कह दिया. इस मामले में आयुक्त आनंद किशोर ने एक दारोगा और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया था.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता