ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार में डीजीपी का भी मर्डर हो सकता है....सुनिये गुप्तेश्वर पांडेय का कबूलनामा, शहीद पुलिसकर्मी के भाई को भी DGP ने सरेआम हड़काया

CHHAPRA: बिहार में आम लोगों की कौन कहे डीजीपी का भी मर्डर हो सकता है. ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि बिहार पुलिस के मुखिया गुप्तेश्वर पांडेय खुद कह रहे हैं. बिहार के DGP छपरा में दो शहीद

FirstBihar
Admin
2 मिनट
CHHAPRA: बिहार में आम लोगों की कौन कहे डीजीपी का भी मर्डर हो सकता है. ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि बिहार पुलिस के मुखिया गुप्तेश्वर पांडेय खुद कह रहे हैं. बिहार के DGP छपरा में दो शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने गये थे. कल अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी थी. इस दौरान जब शहीद पुलिसकर्मी के भाई ने सवाल उठाया तो डीजीपी ने सरेआम उन्हें जलील कर दिया. https://www.youtube.com/watch?v=pdYIG5YylGE&feature=youtu.be डीजीपी को भी मार सकते हैं अपराधी दरअसल मीडिया ने गुप्तेश्वर पांडेय से ये सवाल पूछा था कि बिहार में कैसा कानून का राज है कि सरेआम पुलिस वालों की ही हत्या की जा रही है. डीजीपी ने कहा कि अगर वे भी अकेले निकलें तो अपराधी उनकी भी हत्या कर सकते हैं. इसमें कौन सी बड़ी बात है. डीजीपी के इस बयान ने बिहार में खत्म हो चुके पुलिस के इकबाल को उजागर कर दिया. लेकिन बयान देने के बाद डीजीपी बड़े इत्मिनान से छपरा से निकल गये. शहीद पुलिसकर्मी के भाई को DGP ने सरेआम हड़काया छपरा में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जब मीडिया से बात कर रहे थे तो उसी दौरान शहीद पुलिसकर्मी के भाई वहां पहुंच गये. उन्होंने कहा कि उनके भाई की हत्या की जांच सीबीआई से होनी चाहिये. डीजीपी ने मीडिया के कैमरों के सामने ही शहीद के भाई को हड़काना शुरू कर दिया. आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह बिहार के पुलिस महानिदेशक शहीद के भाई को हड़का रहे हैं.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता