ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

नीतीश कैबिनेट ने दिया ग्रुप डी के कर्मचारियों को तोहफा, फ्लैट रजिस्ट्रेशन में रेरा की फांस से राहत

PATNA : नीतीश कैबिनेट ने आज अपने चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को तोहफा दिया. उनका वर्दी भत्ता दोगुना कर दिया गया. सरकार ने रेरा के फेरे में फंसे फ्लैट मालिकों और बिल्डरों को भी राहत देने

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : नीतीश कैबिनेट ने आज अपने चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को तोहफा दिया. उनका वर्दी भत्ता दोगुना कर दिया गया. सरकार ने रेरा के फेरे में फंसे फ्लैट मालिकों और बिल्डरों को भी राहत देने का फैसला ले लिया है. कैबिनेट ने कई और अहम फैसले भी लिये हैं. ग्रुप डी के कर्मचारियों को तोहफा सरकार ने ग्रुप डी के कर्मचारियों को तोहफा दिया. कैबिनेट ने उनके सलाना वर्दी भत्ता को दोगुना करने की मंजूरी दे दी. अब तक उन्हें वर्दी भत्ता के तौर पर पांच हजार रूपये मिलते थे. अब उन्हें दस हजार रूपये सलाना मिलेगा. फ्लैट रजिस्ट्रेशन में रेरा के फेरे से मुक्ति सरकार ने बिहार रजिस्ट्रेशन एक्ट में भी संसोधन करने की मंजूरी दे दी. बिहार रजिस्ट्रेशन एक्ट 2019 बनाने का फैसला लिया गया है. इसके तहत 30 अगस्त 2018 से पहले फ्लैट रजिस्ट्री कराने वाले फ्लैट को रेरा के फेरे से मुक्त कर दिया गया. जिन्होंने 30 अगस्त 2018 से पहले रजिस्ट्री करा ली है उनके लिए रेरा रजिस्ट्रेशन की बाध्यता खत्म कर दी गयी है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता