ब्रेकिंग
जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जिसे मिली बेल वो है जेल के अंदर, एक ही नाम के चलते कोई और हो गया सीवान जेल से रिहा, जानें क्या है मामला...

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है सीवान से जहां सीवान मंडल कारा प्रशासन की ओर से एक बड़ी चूक हुई है. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जिस कैदी को रिहा करना था उसके बदले में

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है सीवान से जहां सीवान मंडल कारा प्रशासन की ओर से एक बड़ी चूक हुई है. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जिस कैदी को रिहा करना था उसके बदले में जेल प्रशासन ने किसी दूसरे कैदी को छोड़ दिया है. अब पुलिस उसकी तलाश में हाथ मल रही है. दरअसल सीवान जेल में गुल मोहम्मद नाम के दो कैदी बंद थे. जिसमें आज ADJ-3 की अदालत ने गुठनी के रहने वाले गुल मोहम्मद को जमानत दिया था लेकिन जेल प्रशासन ने उसके बदले किसी दूसरे कैदी को जेल से रिहा कर दिया. इस तरह जमानत वाले गुल मोहम्मद के बदले दूसरा गुल मोहम्मद जेल से बाहर आजाद हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक जेल से आजाद हुआ कैदी गुल मोहम्मद के ऊपर पटना हाई कोर्ट में अभी मामला लंबित है. बताया जा रहा है कि पेशकार की गलती से रिलीज ऑर्डर जेल को भेज दिया गया था. जिसके गलती के कारण दूसरा व्यक्ति अभी भी जेल के अंदर बंद है. जेल से छोड़े गए कैदी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता