ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह पहुंची महिला आयोग, सिंगर तूफानी लाल यादव पर दिलमणि मिश्रा हुईं सख्त

PATNA : भोजपुरी गायिका प्रियंका कुमारी उर्फ अंतरा सिंह प्रियंका (Priyanka Singh Antra) और भोजपुरी गायकार तूफानी लाल यादव के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. गायिका अंतरा स

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : भोजपुरी गायिका प्रियंका कुमारी उर्फ अंतरा सिंह प्रियंका (Priyanka Singh Antra) और भोजपुरी गायकार तूफानी लाल यादव के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. गायिका अंतरा सिंह ने महिला आयोग पहुंच कर सिंगर तूफानी लाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने गायक तूफानी लाल यादव के ऊपर काफी सख्ती दिखाई है. उन्होंने आगे कहा कि भोजपुरी गानों में आज कल फैल रही अश्लीलता निंदनीय है. भोजपुरी गायिका प्रियंका कुमारी उर्फ अंतरा सिंह प्रियंका ने जो शिकायत की है. इस पूरे मामले में हमलोग जांच कर रहे हैं. दोषी पर जल्द कार्रवाई की जाएगी. अंतरा सिंह ने महिला आयोग में अपनी शिकायत में कहा है कि भोजपुरी सिंगर के द्वारा उनके नाम और उनके तस्वीर के साथ उनके गाने में भी छेड़छाड़ करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. तूफानी लाल यादव के ऊपर उनके इज्जत के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने शिकायत की है कि तूफानी लाल ने उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाया है. उन्होंने उनके नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया है. जिसके कारण समाज में उनकी बदनामी हो रही है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता