ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

बाल-बाल बची भोजपुरी हीरो रवि किशन की जान, दुर्घटना का शिकार होने से बचा एयरोप्लेन

DESK : इस वक्त बड़ी खबर भोजपुरी अभिनेता रवि किशन से जुडी हुई सामने आ रही है. जहां बाल-बाल रवि किशन की जान बची है. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता और भोजपुरी हीरो रवि किशन की विमान दुर्घट

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : इस वक्त बड़ी खबर भोजपुरी अभिनेता रवि किशन से जुडी हुई सामने आ रही है. जहां बाल-बाल रवि किशन की जान बची है. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता और भोजपुरी हीरो रवि किशन की विमान दुर्घटना होते होते बच गया है. बता दें कि रवि किशन ग्वालियर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा की स्वेच्छानुदान राशि के वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन का विमान दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गया. वो ग्वालियर से दिल्ली लौट रहे थे. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में कई लोगों को सम्मानित किया गया था. रवि किशन विशेष एयरोप्लेन से सुबह ग्वालियर पहुंचे थे. इस कार्यक्रम के बाद वह वापस दिल्ली लौट रहे थे, इस दौरान ये बड़ा हादसा होते-होते बचा. भोजपुरी सिनेमा के अमिताभ बच्चन के रूप में मशहूर रव‍ि किशन गोरखपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद बने हैं. रवि किशन ने महागठबंधन के कैंडिडेट को 3,01,664 मतों से हराया था. रवि किशन की जीत के साथ ही भाजपा ने गोरखपुर की सीट वापस ले ली है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता