ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

भागलपुर: अस्पताल से फरार हुआ कुख्यात कैदी, दरभंगा के दो इंजीनियरों की हत्या का है मुख्य आरोपी

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी ख़बर भागलपुर से है, जहां एक कैदी फरार हो गया है. भागलपुर सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात अपराधी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल से फरार हो गया है. फरार कैदी का नाम विकास

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी ख़बर भागलपुर से है, जहां एक कैदी फरार हो गया है. भागलपुर सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात अपराधी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल से फरार हो गया है. फरार कैदी का नाम विकास झा है. कुख्यात विकास झा दरभंगा में हुए चर्चित दो इजीनियरों की हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. बताया जा रहा है कि जेल में बंद कुख्यात विकास झा को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जहां शौच जाने के बहाने सुरक्षा गार्डों को चकमा देकर वो फरार हो गया. पुलिस ने इससे पहले सीतामढ़ी से कैदी को भागलपुर जेल में शिफ्ट किया था. वहीं अस्पताल से कैदी के फरार होने की घटना, कैदी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर कई सवाल खड़े करती है. आपको बता दें कि इससे पहले भी ये कैदी सीतामढ़ी कोर्ट हाजत से फरार हो चुका है. दरभंगा डबल इंजीनियर मर्डर कांड में कोर्ट ने अपराधी विकास झा को उम्र कैद की सजा सुनाई है. भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता