ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, श्रावणी मेला को लेकर हुई तैनाती

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर निकल कर सामने आ रही है जहां बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति श्रावणी मेला को देखते हुए की गई है। बिहार

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर निकल कर सामने आ रही है जहां बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति श्रावणी मेला को देखते हुए की गई है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को श्रावणी मेला में प्रबंधन के लिए भागलपुर समाहरणालय में 2 से 15 अगस्त तक प्रतिनियुक्त किया गया है इनमें लखीसराय के जिला भू अर्जन पदाधिकारी परमानंद कुमार, गया के जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुनील कुमार, रोहतास के जिला पंचायत राज पदाधिकारी किशोर कुमार, रोहतास के विक्रमगंज में तैनात भूमि सुधार उप समाहर्ता मधुसूदन प्रसाद, अरवल के वरीय उप समाहर्ता राजेश रंजन, गया के वरीय उप समाहर्ता शैलेश कुमार दास और नालंदा के हिलसा में तैनात भूमि सुधार उप समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा शामिल हैं। इसके अलावे बिहार प्रशासनिक सेवा के चार अन्य अधिकारियों औरंगाबाद के जिला भू अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार, जहानाबाद के वरीय उप समाहर्ता संजीव जमुआर, बक्सर के जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनिल कुमार और बक्सर के डुमरांव में तैनात भूमि सुधार उप समाहर्ता देवेंद्र प्रसाद शाही को बांका जिला समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता