ब्रेकिंग
CBSE Board 12th Result : जारी हो गया CBSE 12 वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक; जानिए बिहार से किसने मारी बाजी 1st Bihar/Jharkhand की खबर के आगे सारी सेटिंग पर फिरा पानी ! फर्जी मास्टिक वर्क सर्टिफिकेट के खेल में शामिल RWD के पावरफुल 'कार्यपालक अभियंता' को होना पड़ा 'सस्पेंड'Bihar DA Hike : DA बढ़ोतरी से लेकर 11 नए सैटलाइट टाउन तक! सम्राट चौधरी की कैबिनेट बैठक में हो सकते हैं बड़े ऐलानमुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से फरार 10 बच्चों में 4 बरामद, अन्य की तलाश जारी नवादा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम CBSE Board 12th Result : जारी हो गया CBSE 12 वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक; जानिए बिहार से किसने मारी बाजी 1st Bihar/Jharkhand की खबर के आगे सारी सेटिंग पर फिरा पानी ! फर्जी मास्टिक वर्क सर्टिफिकेट के खेल में शामिल RWD के पावरफुल 'कार्यपालक अभियंता' को होना पड़ा 'सस्पेंड'Bihar DA Hike : DA बढ़ोतरी से लेकर 11 नए सैटलाइट टाउन तक! सम्राट चौधरी की कैबिनेट बैठक में हो सकते हैं बड़े ऐलानमुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से फरार 10 बच्चों में 4 बरामद, अन्य की तलाश जारी नवादा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मगध यूनिवर्सिटी में रिजल्ट नहीं मिलने पर स्टूडेंट्स का हंगामा, बीएड के छात्रों ने कराया मुंडन

GAYA : मगध यूनिवर्सिटी में रिजल्ट को लेकर बीएड के छात्रों ने हंगामा शुरु कर दिया. सोमवार को यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट में ताला लगा दिया और अनिश्चिकालीन बंद का घोषणा कर दी. छात्रों ने प

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GAYA : मगध यूनिवर्सिटी में रिजल्ट को लेकर बीएड के छात्रों ने हंगामा शुरु कर दिया. सोमवार को यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट में ताला लगा दिया और अनिश्चिकालीन बंद का घोषणा कर दी. छात्रों ने पदाधिकारियों और कर्मियों को ऑफिस के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया और जमकर नारेबाजी करने लगे. इस दौरान बीएड के छात्रों ने मुंडन कराकर विरोध जताया. माहौल बिगड़ते देख बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई. https://www.youtube.com/watch?v=Sn10AnjN0xE&feature=youtu.be बीएड सत्र 2017-19 रिजल्ट नहीं मिलने के कारण छात्र आक्रोशित हैं. शनिवार से प्रशासकीय भवन के गेट पर धरना व अनशन पर बैठे हैं. धरना पर बैठे आंदोलनरत छात्रों ने अपनी मांग जायज बताते हुए मांग पूरा होने तक पीछे नहीं हटने की बात पर अड़े हैं. आक्रोशित छात्रों का कहना है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती है, तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा. हालांकि विश्विद्यालय छात्रों को 18 सितंबर तक रिजल्ट देने का आश्वसन दे रही है. लेकिन छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय सिर्फ आश्वासन देकर टालमटोल करती है. आमरण अनशन पर बैठे पांच छात्रों की हालत बिगड़ती हुई दिख रही है. रविवार को विश्वविद्यालय बंद रहने के बावजूद छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे. उनका कहना है शिक्षक नियोजन परीक्षा में आवेदन करने के लिए रिजल्ट चाहिए. लेकिन यूनिवर्सिटी समय पर रिजल्ट नहीं दे रही है. जिसके कारण हमलोग शिक्षक नियोजन परीक्षा के लिए फार्म भरने से वंचित हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि जबतक रिजल्ट नहीं मिलती तबतक अनशन जारी रहेगी. वहीं विवि कंट्रोलर डॉ विनोद कुमार सिंह का कहना है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए वीसी के आग्रह करने पर शिक्षक नियोजन परीक्षा के फार्म भरने की तिथि 25 सितंबर तक करवाई गई है. छात्रों को 18 सितंबर तक हरहाल में रिजल्ट दे दिया जाएगा. गया से पंकज कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें