ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

ASP लिपि सिंह पर बड़ा आरोप, भोला सिंह के गुर्गों को साथ रखकर अनंत सिंह के खिलाफ कर रही थीं कार्रवाई, विधायक समर्थकों ने दिखाया वीडियो

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों ने ASP लिपि सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है. अनंत सिंह के प्रतिनिधि बंटू सिंह ने आज वीडियो जारी कर ये आरोप लगाया कि बाढ की ASP लिपि सिंह भोला स

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों ने ASP लिपि सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है. अनंत सिंह के प्रतिनिधि बंटू सिंह ने आज वीडियो जारी कर ये आरोप लगाया कि बाढ की ASP लिपि सिंह भोला सिंह के गुर्गों के साथ मिलकर अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर रही थीं. अनंत सिंह ने वीडियो दिखाकर बताया कि कैसे 16 केस के आरोपी भोला सिंह  के आदमी लिपि सिंह के सिपाही बनकर  काम कर रहे थे. https://www.youtube.com/watch?v=1uLdnF2ISPk भोला सिंह के आदमी गये थे लल्लू मुखिया का घर तोड़ने अनंत सिंह के प्रतिनिधि बंटू सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि लल्लू मुखिया के घर पुलिस कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने गयी थी. ASP लिपि सिंह के साथ जो लोग लल्लू मुखिया के घऱ पर हथौड़ा चला रहे थे वे भोला सिंह के आदमी थे. लल्लू मुखिया के घर हथौड़ा चला रहे दो लोग कल पकड़ गये हैं.  कल बाढ़ पुलिस ने भोला सिंह के घर छापेमारी की थी. वहां दो लोग पकड़े गये थे. ये वही लोग हैं जो लल्लू मुखिया के घऱ हथौड़ा चला रहे थे. बंटू सिंह ने कहा कि इससे साफ हो गया है कि लिपि सिंह भोला सिंह के साथ मिलकर काम कर रही थी. भोला सिंह के खिलाफ 16 संगीन मामले दर्ज है. भोला सिंह के आदमी से अपना काम करवा रही थीं लिपि सिंह अनंत सिंह समर्थकों ने आरोप लगाया कि लिपि सिंह लगातार भोला सिंह के साथ बात कर रही थीं. अनंत सिंह के खिलाफ जो भी कार्रवाई हो रही थी उसमें पुलिस के साथ भोला सिंह के आदमी जा रहे थे. लिपि सिंह अपराधियों से सांठ गांठ कर काम कर रही थीं. अनंत समर्थकों ने आज फिर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता