ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

पुलिस ने खोली छोटन सिंह की क्राइम कुंडली, अनंत सिंह ने बताया था अपना 'कुटुम'

PATNA : पुलिस से बचने के लिए फरार हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जब अपना पहला वीडियो जारी किया तो उनकी पीड़ा इस बात को लेकर थी कि पुलिस ने उनके रिश्तेदार छोटन सिंह को अपराधी बताते हु

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : पुलिस से बचने के लिए फरार हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जब अपना पहला वीडियो जारी किया तो उनकी पीड़ा इस बात को लेकर थी कि पुलिस ने उनके रिश्तेदार छोटन सिंह को अपराधी बताते हुए गिरफ्तार कर लिया। अनंत सिंह ने छोटन सिंह को अपना 'कुटुम' बताते हुए कहा कि छोटन उनके रिश्तेदार हैं। लिहाजा उनके घर पर मेहमान बनकर आए थे। शनिवार की रात पुलिस की टीम जब विधायक आवास पर छापेमारी करने पहुंची तो अनंत सिंह वहां से निकल चुके थे। लंबी छानबीन के बाद पुलिस ने अनंत सिंह के सरकारी आवास से छोटन सिंह को गिरफ्तार किया पुलिस ने बताया कि छोटन सिंह की तलाश कई अपराधिक मामलों में थी। विधायक आवास से छोटन सिंह की गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में एक नया केस दर्ज कराया गया। हालांकि छोटन सिंह की गिरफ्तारी पर विधायक अनंत सिंह ने सवाल उठाते हुए अपने वीडियो में सफाई रखी थी। पुलिस उसी छोटन सिंह का पूरा क्राइम रिकॉर्ड लेकर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक छोटन सिंह डबल मर्डर सहित कुल पांच हत्याओं के मामले में चार्जशीटेड अभियुक्त है। छोटन सिंह के खिलाफ साल 2014 में बाढ़ थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। 12 जुलाई 2014 को कांड संख्या 260/14 के केस में छोटन सिंह आरोपी है। छोटन सिंह के खिलाफ भदौर थाने के अलावे पटना के बेगूर थाने में भी मामला दर्ज है। बेउर थाना के कांड संख्या 36/13 में छोटन सिंह चार्जशीटेड है। छोटन सिंह को लेकर अनंत सिंह की सफाई के बाद पुलिस छोटन के खिलाफ अन्य थानों में दर्ज मामलों को इकट्ठा कर उसकी क्राइम कुंडली बनाने में जुट गई है।
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता