ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

अनंत सिंह पर कसा शिकंजा, आर्मी की इंटेलिजेंस टीम छोटे सरकार से कर सकती है पूछताछ, NIA से भी होगा आमना-सामना  

PATNA: जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. अनंत सिंह के घर से बरामद AK-47 और ग्रेनेड मिलने के मामले में अब आर्मी की इंटेजिलेंस टीम भी छोटे सरकार से

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. अनंत सिंह के घर से बरामद AK-47 और ग्रेनेड मिलने के मामले में अब आर्मी की इंटेजिलेंस टीम भी छोटे सरकार से पूछताछ कर सकती है. दरअसल अनंत सिंह के घर से बरामद हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल सिर्फ आर्मी ही कर सकती है. पुलिस को भी हैंड ग्रेनेड नहीं दिया जाता है. https://youtu.be/NZpIsngcp9I लिहाजा अनंत सिंह के पास हैंड ग्रेनेड कहां से आया? आर्मी की इंटेलिजेंस टीम इसकी पूछताछ कर सकती है. इसके अलावे NIA की टीम भी अनंत सिंह से पूछताछ करेगी. क्योंकि छोटे सरकार के पास से जिस तरह के हथियार बरामद किये गये हैं, वो राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा मामला है. आपको बता दें कि अनंत सिंह पर दर्ज की गई प्राथमिकी में UAPA एक्ट भी लगाया गया है. वहीं अनंत सिंह के नदवा गांव स्थित पैतृक घर से बरामद ग्रेनेड की जांच भी FSL से कराई जाएगी. हैंड ग्रेनेड की FSL जांच के लिए बाढ़ पुलिस की टीम ने बेली रोड स्थित पटेल भवन, पुलिस मुख्यालय को ग्रेनेड सौंप दिया है. FSL टीम ग्रेनेड में मौजूद विस्फोटक की जांच करेगी साथ ही ये भी पता लगाएगी कि ग्रेनेड कहां बना था.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता