ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश नाकाम, 6 AK-47 के साथ तीन आतंकवादी गिरफ्तार

J & K: जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. जम्मू-कश्मीर-पंजाब बॉर्डर से पुलिस ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये आतंकियों के पास से प

FirstBihar
Admin
2 मिनट
J & K: जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. जम्मू-कश्मीर-पंजाब बॉर्डर से पुलिस ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये आतंकियों के पास से पुलिस ने 6 AK-47 राइफल बरामद की है. पंजाब-जम्मू कश्मीर बॉर्डर के लखनपुर से तीनों आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार आतंकी जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस ने लखनपुर से एक ट्रक को भी पकड़ा है. आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाये जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. LoC पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है. इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री एजाज अहमद शाह ने भी कबूला है कि पाकिस्तान आतंकवादियों का पनाहगार है. एजाज ने कबूल किया है कि पाकिस्तान में आतंक की फैक्ट्री फल-फूल रही है. पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कबूला है कि पाकिस्तान ने हाफिज सईद को खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि ‘हमने हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है. हाफिज सईद को लड़ाई लड़ने के लिए खड़ा किया गया था, लेकिन अब उसे काबू में करने की जरूरत है.’ इसके साथ ही एजाज ने कहा कि वो हाफिज सईद को मुख्यधारा में लाएंगे.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता