ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

राज्यसभा के बाद लोकसभा की बारी, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने पर होगी चर्चा

DELHI : सोमवार को राज्यसभा में जम्मू कश्मीर और अनुच्छेद 370 पर जीत हासिल करने के बाद आज लोकसभा में इसे पेश करेगी। लोकसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पर आज चर्चा होगी। जम्मू कश्म

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI : सोमवार को राज्यसभा में जम्मू कश्मीर और अनुच्छेद 370 पर जीत हासिल करने के बाद आज लोकसभा में इसे पेश करेगी। लोकसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पर आज चर्चा होगी। जम्मू कश्मीर से जुड़े संकल्प को गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार की शाम ही लोकसभा में पेश कर दिया था लेकिन सदन में इस पर चर्चा आज होनी है। लोकसभा में मोदी सरकार के पास बहुमत का आंकड़ा है लिहाजा इसे पास कराने में उसे किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आंकड़ों के मामले में राज्यसभा में कमजोर होने के बावजूद मोदी सरकार का मैनेजमेंट कितना जबरदस्त रहा कि जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को राज्यसभा में उसने बड़ी आसानी से पास करा लिया। जम्मू कश्मीर को लेकर मोदी सरकार के बड़े फैसले पर देश में जश्न का माहौल है और एक बार फिर से सबकी नजरें लोकसभा में अमित शाह के होने वाले संबोधन पर टिकी हुई हैं।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता