ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

सीएम नीतीश का पुतला फूंकने निकले थे नेताजी, खुद का चेहरा ही जला बैठे

PATNA : नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे रालोसपा के नेताओं को विरोध जताना भारी पड़ गया। दरअसल बिहार में खराब कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरने निकले रालो

FirstBihar
Admin
1 मिनट
PATNA : नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे रालोसपा के नेताओं को विरोध जताना भारी पड़ गया। दरअसल बिहार में खराब कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरने निकले रालोसपा के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका लेकिन पुतला फूंकने के दौरान आग की लपटें इतनी तेजी से निकली की रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव उपेंद्र निषाद का चेहरा झुलस गया। रालोसपा के यह नेता वीरचंद पटेल पथ स्थित अपने प्रदेश कार्यालय से निकल कर आयकर गोलंबर पर पुतला दहन के कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के पुतले में आग लगाई लेकिन इसी दौरान उपेंद्र निषाद के चेहरे तक आग की लपटें पहुंच गई। राहत की बात यह रही कि रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव को इस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता