ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

11 साल बाद अपने वतन वापस लौटा सतीश, बांग्लादेश की जेल में था बंद

PATNA : बांग्लादेश की जेल में 11 सालों से कैद दरभंगा का रहने वाला सतीश आखिरकार आज अपने वतन वापस लौट गया. भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर सतीश को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. जिसके बाद सती

FirstBihar
Admin
1 मिनट
PATNA : बांग्लादेश की जेल में 11 सालों से कैद दरभंगा का रहने वाला सतीश आखिरकार आज अपने वतन वापस लौट गया. भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर सतीश को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. जिसके बाद सतीश का मेडिकल चेकअप करवाया जा रहा है. बता दें कि मानसिक रूप से विक्षिप्त सतीश चौधरी दरभंगा के हायाघाट के एक गरीब परिवार का रहने वाला है. 2008 में मानसिक रुप से बीमार सतीश चौधरी इलाज के लिए पटना आया था और फिर अचानक गायब हो गया था. जिसे परिजनों ने खोजने की बहुत कोशिश की पर वह उसका पता नहीं चला. 2012 में सतीश के परिजनों को जानकारी मिली कि वह बांग्लादेश की जेल में कैद है. जिसके बाद मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर ने सतीश को वापस लाने में अपनी जी-जान लगा दी और उनकी कोशिश का ही प्रमाण है कि 11 साल बाद सतीश वापस अपने वतन लौट गया है.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता