ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

जेल में कुख्यात की बर्थ डे पार्टी पर मचा हड़कंप, फर्स्ट बिहार की खबर पर जेल आईजी ने दिए जांच के आदेश

PATNA : फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर का एक बार फिर से बड़ा असर हुआ है। सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद कुख्यात पिंटू तिवारी का बर्थडे सेलिब्रेशन वाला वीडियो सामने आने के बाद जेल आईजी मिथिलेश

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर का एक बार फिर से बड़ा असर हुआ है। सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद कुख्यात पिंटू तिवारी का बर्थडे सेलिब्रेशन वाला वीडियो सामने आने के बाद जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं। जेल आईजी ने फर्स्ट बिहार की खबर का संज्ञान लेते हुए सबसे पहले सीतामढ़ी मंडल कारा प्रशासन से पूरे मामले पर जवाब तलब किया है। जेल आएगी मिथिलेश मिश्रा सीतामढ़ी डीएम इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने बिहार को खबर दिखाए जाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा है कि वह इस पूरे मामले की जांच करेंगे। जेल आईजी ने कहा है कि कैदियों के जन्मदिन के मौके पर यूं तो जेल प्रशासन की तरफ से मानवीय पहलू के साथ कुछ न कुछ इंतजाम किया जाता है। लेकिन इस तरह के जश्न और उसके बीच मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वीडियो बनाना बेहद गंभीर मसला है। आपको बता दें कि फर्स्ट बिहार झारखंड ने सीतामढ़ी जेल में बंद कुख्यात पिंटू तिवारी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो दिखाते हुए गंभीर सवाल खड़े किए थे। दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या करने वाला कुख्यात पिंटू तिवारी जेल में अन्य कैदियों के साथ बर्थडे पार्टी मनाता दिखा था। केक से लेकर मिठाई तक का दौर चला और फिर मछली और मटन की दावत भी हुई। खास बात यह है रही कि इस दौरान ज्यादातर कैदियों के हाथ में मोबाइल फोन दिखे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अब जेल आईजी में हैं जांच का आदेश दिया है।
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता