ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीएम बदले

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से निकल कर सामने आ रही है जहां कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। बिहार के कई जिलों में नए डीएम तैनात किए गए

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से निकल कर सामने आ रही है जहां कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। बिहार के कई जिलों में नए डीएम तैनात किए गए हैं।

गोपालगंज के डीएम अनिमेश कुमार परासर  का तबादला करते हुए राज्य खाद्य निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। अनिमेश कुमार परासर को अपर सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। उनकी जगह से शिवहर के जिलाधिकारी अरशद अजीज को गोपालगंज का डीएम बनाया गया है। 

स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव राधेश्याम सा को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दया निधि पांडे को विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग के पद पर भेजा गया है। उनके पास निदेशक सामाजिक सुरक्षा समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। 

पर्यटन विभाग के अपर सचिव उदय कुमार सिंह को अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर अवनीश कुमार सिंह अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को शिवहर का डीएम बनाया गया है। निदेशक सामाजिक सुरक्षा के पद पर तैनात राजकुमार को निदेशक समाज कल्याण के पद पर हिमांशु कुमार अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को अपर सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अंशुल कुमार अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी औरंगाबाद, वैभव चौधरी अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा नालंदा को उप विकास आयुक्त मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा पश्चिमी चंपारण के पद पर तैनात विजय प्रकाश मीणा को उप विकास आयुक्त मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी वैशाली हाजीपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।