Breakingबिहारजमुई में फिर दोहराया इतिहास, चकाई विधानसभा क्षेत्र में 35 साल से कोई विधायक दोबारा नहीं जीता
चकाई विधानसभा सीट पर 2025 में एक बार फिर राजनीतिक समीकरण बदले। राजद की सावित्री देवी ने जदयू प्रत्याशी और मंत्री सुमित कुमार सिंह को 12,665 वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 35 वर्षों से चली आ रही अदला-बदली की परंपरा फिर कायम रही।











