ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Home / sports / Shikhar Dhawan Girlfriend: फिर घोड़ी चढ़ने वाले हैं गब्बर? कौन है उनकी यह...

Shikhar Dhawan Girlfriend: फिर घोड़ी चढ़ने वाले हैं गब्बर? कौन है उनकी यह आयरिश गर्लफ्रेंड.. जिसके लिए धवन ने खुलेआम किया प्यार का इजहार?

Shikhar Dhawan: हमेशा अपनी बल्लेबाजी के लिए सुर्खियों में रहने वाले शिखर धवन आजकल अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं, आखिर कौन है यह लड़की?

02-May-2025 07:38 AM

By First Bihar

Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज शिखर धवन, जिन्हें फैंस प्यार से 'गब्बर' कहते हैं, आजकल क्रिकेट के मैदान से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। 2023 में अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद, शिखर ने एक बार फिर प्यार की नई पारी शुरू की है। उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड, सोफी शाइन, के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सभी के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर यह लड़की है कौन, जिसे गब्बर अपना दिल दे बैठे हैं।


जानकारी के मुताबिक सोफी शाइन एक आयरिश प्रोफेशनल हैं, जो अबू धाबी में रहती हैं। वह नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। सोफी ने लिमेरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है और कैसलरॉय कॉलेज, आयरलैंड में भी पढ़ाई की है। उनकी प्रोफेशनल उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी स्टाइल और कॉन्फिडेंस भी ऐसा है जिसने लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींचा है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें, खासकर भारतीय परंपरागत परिधानों जैसे साड़ी और लहंगे में, फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। उस समय शिखर क्रिकेट टूर्नामेंट्स में व्यस्त थे, और सोफी वहां अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के लिए मौजूद थीं। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 2024 में दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जैसे मुंबई एयरपोर्ट पर, जिसने रिलेशनशिप की अफवाहों को हवा दी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान, जब सोफी शिखर के साथ भारत-पाकिस्तान मैच देखने स्टेडियम में नजर आईं, तो फैंस इस बात पर लगभग यकीन कर बैठे कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।


अब तो शिखर धवन और सोफी शाइन ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को एक प्रकार से कन्फर्म कर ही कर दिया है। हाल ही में शिखर ने इंस्टाग्राम पर सोफी के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, "माय ❤️." इस पोस्ट को 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले। सोफी ने भी इस तस्वीर को अपने अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, "मेरा प्यार." इसके अलावा, अप्रैल 2025 में दोनों की एक मजेदार रील वायरल हुई, जिसमें वे पंजाबी लुक में नजर आए। इस रील में सोफी ने कहा, "गुरुजी, मुझे आपके पास रहना है," और शिखर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।


हालांकि, शिखर और सोफी ने अपने रिलेशनशिप को पूरी तरह आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन उनकी तस्वीरें, रील्स, और शिखर के बयान इस बात की पुष्टि करते हैं कि दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सोफी ने हाल ही में एक डायमंड रिंग पहनी थी, जिसने सगाई की अफवाहों को भी जन्म दिया। सोफी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, जो पहले 6,000 के आसपास थे, अब शिखर के साथ उनके नाम जुड़ने के बाद तेजी से बढ़कर 60,000 से ज्यादा हो गए हैं।