ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / sports / महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग पढ़ना चाहते हैं दिनेश कार्तिक? जानिए क्या है...

महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग पढ़ना चाहते हैं दिनेश कार्तिक? जानिए क्या है वजह

12-Jun-2022 03:41 PM

DESK: इंडियन क्रिकेटर दिनेश कार्तिक काफी लंबे समय के बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। दिनेश कार्तिक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के तरफ से खेल चुके हैं। 12 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा मैच कटक में होने वाला है। इसी दौरान दिनेश कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि लोग हैरान है। 


 ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर 

दरअसल, दिनेश कार्तिक ने कहा कि अगर मुझमें किसी के दिमाग को पढ़ने की क्षमता होती तो मैं निश्चित ही एमएस धोनी के दिमाग को पढ़ना चाहूंगा।बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें दिनेश कार्तिक सवालों का जवाब बेबाकी से देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनसे एक सवाल पूछा गया कि वह टीम के साथ डिनर करना पसंद करेंगे या मूवी देखना। कार्तिक ने बहुत ही स्पष्ट जवाब दिया की, ‘टीम के साथ डिनर करना पसंद करूंगा'। 



धोनी के दिमाग को पढ़ना चाहता हूँ 

दिनेश कार्तिक से जब पूछा गया की अगर आपके पास ये क्षमता होती की आप किसी के दिमाग को पढ़ सकते हैं तो आप किसके दिमाग को पढना पसंद करेंगे? इस सवाल के जवाब में कार्तिक ने कहा, ‘अगर मेरे पास ये क्षमता होती की मैं किसी के दिमाग को पढ़ पता तो मैं निश्चित तौर पर एमएस धोनी के दिमाग को पढ़ता'। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने चतुर दिमाग और शानदार रणनीति के लिए जाने जाते हैं। 


कार्तिक ने IPL में निभाई फिनिशर की भूमिका

बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए गज़ब की बल्लेबाजी की। जिसकी लोग आज भी तारीफ करते हैं। कार्तिक ने 15 वें सीजन में 16 मैचों में 330 रन बनाए हैं। जिनमें 1 अर्धशतक भी शामिल है। इस सत्र में उनका बेस्ट स्कोर 66 रन नाबाद रहा है।