Vijay Kumar Sinha: ‘दवा हो रहा है और उसका असर भी दिख रहा है’, CO की हड़ताल पर बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा Vijay Kumar Sinha: ‘दवा हो रहा है और उसका असर भी दिख रहा है’, CO की हड़ताल पर बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बिहार में भीषण सड़क हादसा: दुर्घटना में जिला कल्याण पदाधिकारी हुए घायल, स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़े Bihar News: CO के हड़ताल पर सख्त हुई सरकार, राजस्व अधिकारी को अंचल अधिकारी का प्रभार, सीओ से गाड़ी डोंगल वापस, सभी DM को भेजा गया पत्र... Handcuffed Students Exam : हथकड़ी में परीक्षा देने पहुंचे दो छात्र, अदालत के आदेश पर दिलाई गई इंटर परीक्षा Bihar CM Nitish Kumar : “सब खुश रहिएगा न जी? हाथ उठाकर बोलिए ..." नीतीश कुमार ने विधानमंडल दल की बैठक में कहा- सब मिलकर काम करें, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा Bihar News: बिहार में इंटर परीक्षा में लेट पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोका, फूट-फूटकर रोईं छात्राएं Bihar News: बिहार में इंटर परीक्षा में लेट पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोका, फूट-फूटकर रोईं छात्राएं Maithili language : डिजिटल दुनिया में मैथिली को मिली नई पहचान, गूगल कीबोर्ड और मोबाइल प्लेटफॉर्म पर जल्द उपलब्ध होगी तिरहुत/वैदेही लिपि बिहार की ट्रैफिक व्यवस्था का हाल देखिए: घर में खड़ी स्कॉर्पियो का काट दिया चालान, हेलमेट नहीं पहनने पर लगाया जुर्माना
23-Mar-2025 01:54 PM
By First Bihar
IPL 2025: आईपीएल के आगाज के बाद आज यानि 23 मार्च को दो मैच होना है। एक सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस राजस्थान रॉयल्स है, और दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस है, लेकिन क्या आईपीएल 2025 एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा? इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। वहीं जब धोनी ‘वन लास्ट टाइम’ का टी-शर्ट पहनकर चेन्नई पहुंचे थे, तब भी सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था।
दरअसल, अब धोनी ने आईपीएल से रिटायरमेंट को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। चेन्नई सुपरकिंग्स आज अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलने उतर रही है। मुंबई के खिलाफ इस बड़े मुकाबले से पहले धोनी ने जियोहॉटस्टार से बातचीत की है, जहां धोनी ने कहा हैं कि वह जब तक चाहें सीएसके के लिए खेल सकते हैं। यहां तक कि अगर वह घायल रहेंगे या फिर व्हीलचेयर पर रहेंगे, तब भी सीएसके उन्हें एक और सीजन खेलने के लिए मना लेगी।
आगे धोनी ने कहा कि यह मेरी फ्रेंचाइजी है। अगर मैं व्हीलचेयर पर रहूंगा तब भी वह लोग मुझे खींचकर मैदान में ले जाएंगे। बता दे कि आईपीएल 2023 के दौरान धोनी को घुटनों में समस्या हुई थी, जिसका 2023 सीजन के अंत में उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। इसके बाद पूरे साल उन्होंने आराम किया और आईपीएल के 17वें सीजन में वापसी की तैयारी की। आईपीएल 2024 में धोनी ने कप्तानी छोड़ दी और आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे।
वहीं मैच के दौरान धोनी ने अपने बल्ले से कोहराम मचाया और 220 के स्ट्राइक रेट से 63 गेंदों पर 161 रन बनाए थे। इस सीजन में जब सीएसके चेन्नई में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी तो कई रिकॉर्ड्स खतरे में होंगे। बता दे कि एमएस धोनी आईपीएल में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने से मात्र 19 रन दूर हैं। फिलहाल, 4687 रनों के साथ सुरेश रैना सबसे आगे हैं।
इसके अलावा ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने से मात्र आठ विकेट दूर हैं। अभी ड्वेन ब्रावो ने पांच बार की चैंपियन टीम के लिए 140 विकेट हासिल किए हैं। अब ये देखना काफी मनोरंजक होगा कि आज धोनी को बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है या नहीं। क्या धोनी अपने बल्ले का जादू बिखेर पाएंगे?