Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
30-Apr-2025 09:52 AM
By KHUSHBOO GUPTA
IPL 2025: मंगलवार को खेले गये मैच में दिल्ली कैपिटल्स को अपने ही घर में केकेआर के खिलाफ 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले के खत्म होने के बाद दिल्ली के स्पिनर कुलदीप यादव ने केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह को चांटे मारे, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच एक अजीब घटना देखने को मिली। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को मजाक में थप्पड़ मार दिया जिसके बाद रिंकू थोड़े नाराज दिखे।
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी मैदान पर बातचीत करने के लिए इकट्ठा हुए थे। कुलदीप यादव और रिंकू सिंह भी साथ में बात कर रहे थे। तभी कुलदीप यादव ने मजाक करते हुए रिंकू सिंह को थप्पड़ मार दिया। ऐसा लगा कि कुलदीप यादव ने मजाक में यह थप्पड़ मारा, लेकिन दूसरा थप्पड़ पड़ते ही रिंकू सिंह सीरिसय हो गये। इस घटना ने फैन्स को हरभजन-श्रीसंत वाले पुराने थप्पडकांड की याद दिला दी।
थप्पड़ लगने के बाद रिंकू सिंह थोड़े नाराज दिखे और कुछ कहते हुए भी नजर आए। कुलदीप यादव ने एक और थप्पड़ मारने की कोशिश की, लेकिन रिंकू ने अपना चेहरा हटा लिया। सोशल मीडिया पर कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के बीच हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मजाक के तौर पर ले रहे हैं, तो कुछ लोग कुलदीप यादव के इस व्यवहार को गलत बता रहे हैं। हालांकि कुलदीप के थप्पड़ मारने के बाद रिंकू थोड़े नाराज जरूर नजर आए थे। कुलदीप यादव और रिंकू सिंह की घटना ने आईपीएल 2008 में श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच 'थप्पड़कांड' की याद दिला दी। तब हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद हरभजन सिंह को उस आईपीएल सीजन के लिए बैन कर दिया गया था।