Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
03-May-2025 08:31 AM
By First Bihar
Bihar Premier League: बिहार क्रिकेट के लिए 2025 एक सुनहरा साल होने जा रहा है, क्योंकि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन IPL की तर्ज पर बिहार प्रीमियर लीग का आयोजन करने जा रही है। यह टी20 फॉर्मेट का टूर्नामेंट 1 जून से 25 जून 2025 तक पटना के ऊर्जा ग्राउंड में होगा, जिसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी। बिहार के उभरते सितारे, खासकर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू कर इतिहास रचा, इस लीग में अपने छक्कों की बारिश से दर्शकों का दिल जीत सकते हैं।
आपको याद दिला दें कि BPL का आयोजन पहले बिहार क्रिकेट लीग (BCL) के नाम से 2021 में हो चुका है, जिसे 29 देशों में 60 लाख से अधिक दर्शकों ने देखा था। अब BCA इसे BPL के रूप में दोबारा शुरू कर रही है, जिसमें बिहार के रणजी और अन्य फॉर्मेट के खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा। सभी 6 टीमें बिहार के शहरों के नाम पर होंगी, जिन्हें BPL की गवर्निंग काउंसिल अंतिम मंजूरी देगी। वैभव सूर्यवंशी जैसे सितारों की भागीदारी उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगी, लेकिन BCA का लक्ष्य बिहार के सभी प्रमुख खिलाड़ियों को इस मंच पर लाना है। मैचों का लाइव प्रसारण JioCinema पर होगा, और दर्शक स्टेडियम में भी रोमांच का आनंद ले सकेंगे।
फ्रेंचाइजी पार्टनर की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
BPL में फ्रेंचाइजी पार्टनर बनने के लिए BCA ने सख्त मापदंड तय किए हैं:
पात्रता: कोई भी व्यक्ति, कंपनी, या कंपनियों का समूह फ्रेंचाइजी पार्टनर बन सकता है, बशर्ते उनका टर्नओवर बोली राशि का कम से कम तीन गुना हो।
न्यूनतम बोली राशि: प्रति वर्ष 5 करोड़ रुपये।
भुगतान नियम:
अनुबंध हस्ताक्षर के समय 50% राशि।
लीग शुरू होने से 3 दिन पहले 25%।
फाइनल से एक सप्ताह पहले शेष 25%।
सुरक्षा राशि: 50 लाख रुपये की ब्याज-मुक्त जमा राशि, जो लीग खत्म होने के 45 दिन बाद वापस होगी।
आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक आवेदक 7 मई 2025, शाम 5 बजे तक info.bpl@biharcricketassociation.com पर रुचि पत्र भेज सकते हैं। चयनित आवेदकों की घोषणा 7 दिनों में होगी।