परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
22-May-2022 11:46 AM
PATNA: बिहार में खेल और खिलाड़ियों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं हैं। रोजगार और संसाधन उपलब्ध कराने के मांग को लेकर बड़ी संख्या में खिलाड़ी राजधानी पटना की सड़कों पर उतर गए हैं। पटना के डाकबंगला चौराहा पर सैकड़ों खिलाड़ी हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के बैनर तले खिलाड़ी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिहार सरकार खेल के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर ही है। बिहार में खेल और खिलाड़ियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। राज्य में न तो खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार संसाधन उपलब्ध करा रही है और ना ही सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों की नियुक्ति ही की जा रही है। जिससे खिलाड़ी के समक्ष बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।
इस मौके पर प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों ने सरकार से नौकरी की मांग करते हुए राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की ताकि वे खेल के क्षेत्र में देश और राज्य का नाम रोशन कर सकें। उनका कहना था कि नौकरी की आश में वे लंबे समय से इतजार कर रहे हैं लेकिन अब उनका घैर्य जवाब दे रहा है।