ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / sports / अब IPL 2022 में खेलेंगे बिहार के अनुनय, राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख...

अब IPL 2022 में खेलेंगे बिहार के अनुनय, राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा

13-Feb-2022 10:14 PM

DESK: ईशान के बाद अब अनुनय ने बढ़ाया बिहार का मान। बिहार के क्रिकेटर अनुनय अब IPL 2022 में खेलेंगे। IPL सीजन 15 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा है। अनुनय ने बताया कि यहां तक पहुंचने के लिए उसे काफी संघर्ष करना पड़ा है। उसने कभी हार नहीं मानी। अनुनय ने राजस्थान रॉयल्स में खेलने की इच्छा जाहिर की थी। अब उन्हें उनके पसंदीदा टीम ने ही खरीदा है।


बिहार के क्रिकेटर अनुनय सिंह वैशाली जिले के फतेहपुर बुजुर्ग सहदेई गांव के रहने वाले हैं। अनुनय के पिता आदित्य सिंह गोरखपुर में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। अनुनय के पिता फुटबॉलर भी रह चुके हैं। अपने पिता से प्रभावित होकर ही अनुनय ने क्रिकेटर बनने का फैसला लिया।


क्रिकेटर बनने का सपना लिए वह बचपन में ही दिल्ली चला गया। इसके बाद अनुनय ने अपनी पढ़ाई दिल्ली में की। पढ़ाई के साथ ही दिल्ली में ही विकासपुरी क्रिकेट सेंटर से जुड़ा जिसके बाद उसकी प्रैक्टिस शुरू हो गयी।


जब बिहार में क्रिकेट को बढ़ावा मिला तब वह 2017 में बिहार आ गया। पटना में कैप क्लब में अनुनय ने खेलना शुरू किया। उनके कोच मनोज सिंह ने उन्हें खेलने में काफी मदद की। इसके बाद अनुनय वैशाली के लिए खेला जहां उसने अच्छा प्रदर्शन किया। बाद में वह बिहार के लिए चयनित किया गया। 


बिहार के लिए 9 विजय हजारे, 1 रणजी,1 सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी यानी कुल 11 मैच बिहार के लिए अनुनय अब तक खेल चुके हैं। विजय हजारे मैच के दौरान मुंबई के खिलाफ खेलते हुए अनुनय से भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के खिलाफ भी गेंदबाजी कर चुके हैं। अनुनय के चयन से वैशाली के क्रिकेट संघ, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनुनय ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। यहां मुझे क्रिकेट की दुनिया के कई बड़े सितारों के साथ खेलने और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा।