खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
02-Aug-2021 09:20 AM
PATNA : सावन महीने की आज दूसरी सोमवारी है. कोरोना के कारण शिव भक्तों को शिवालयों में जाकर पूजा अर्चना करने की तो अनुमति नहीं है लेकिन घर पर रहकर ही लोग भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर रहे हैं. सावन महीने की दूसरी सोमवारी पर कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पड़ रही है. सनातन धर्म में नवमी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. इस तिथि को ही सर्वसिद्धि को देने वाली माता सिद्धिदात्री देवी का पूजन किया जाता है. सावन के दूसरे सोमवार पर भोलेनाथ की पूजा से विशेष पुण्यफल की प्राप्ति होगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवमी तिथि में किया गया पूजा या अन्य शुभ कार्य का फल अक्षय मिलता है.
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, सावन में महादेव को जलाभिषेक करने से सारी मनोकामना पूरी होती है. सुहागन औरतें अपनी सुहाग के लिए और कुंवारी कन्याएं अच्छे पति के लिए सावन की सोमवारी का व्रत विधि पूर्वक करती हैं. वैवाहिक सुख की सुगमता के लिए दूध में केसर तथा गंगाजल में हल्दी डालकर अभिषेक करें. बच्चों की आरोग्यता के लिए अनार और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करना चाहिए.
कोरोना काल की वजह से मंदिरों में सिर्फ पंडित या पुजारी ही जन कल्याण के लिए जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के साथ संध्या काल में शृंगार पूजा करेंगे. श्रद्धालु अपने घरों में ही भगवान शिव पर गंगाजल, दूध, भांग-धतूर, आक, मधु, घी आदि अर्पित कर अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना करेंगे.