Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
04-Jan-2025 07:00 AM
By First Bihar
Shanivar Puja: नए साल का पहला शनिवार 6 जनवरी 2025 को है, जो विशेष रूप से शनि व्रत के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन पौष शुक्ल पंचमी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, सिद्धि योग, बव करण, पूर्व का दिशाशूल और कुंभ राशि में चंद्रमा रहेगा। इसके साथ ही यह चोर पंचक का दूसरा दिन है, जब चोरी के मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इस दौरान चोरी की आशंका ज्यादा रहती है।
इस दिन रवि योग रात 9:23 बजे से शुरू होगा, जो अगले दिन सुबह तक रहेगा। शनिवार को विशेष रूप से शनि देव की पूजा की जाती है, जिससे साढ़ेसाती और ढैय्या का दुष्प्रभाव कम होता है और कष्टों से मुक्ति मिलती है। शनि देव को काले तिल, सरसों का तेल, काली उड़द, नीले फूल, धूप, दीप आदि अर्पित करके पूजा की जाती है। साथ ही शनि चालीसा का पाठ करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन मांस, मदिरा का सेवन, झूठ बोलना, चोरी करना और दूसरों के प्रति घृणा की भावना नहीं रखनी चाहिए। अच्छे कर्म करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। शनिवार को काले कपड़े, तिल, तेल, लोहा और स्टील के बर्तनों का दान करने से शनि दोष दूर होता है।
विशेष मुहूर्त:
रवि योग: रात 09:23 से अगले दिन सुबह तक
चोर पंचक: सावधानी बरतें, चोरी की आशंका ज्यादा
सूर्योदय और चंद्रोदय, राहुकाल: वैदिक पंचांग से जानें
इस दिन शनि देव की पूजा और व्रत रखने से शनि के प्रकोप से बचाव होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।