ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / religion / रामनवमी आज.. जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त, पटना के महावीर मंदिर...

रामनवमी आज.. जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त, पटना के महावीर मंदिर में है भव्य तैयारी

10-Apr-2022 07:05 AM

PATNA : आज रामनवमी है। भगवान श्रीराम भक्त हनुमान के मंदिरों में भक्तों की अपार उमड़ रही है। खास यह कि इस बार त्रिवेणी, रवि पुष्प, सुकर्मा और श्रीवस्त योग में रामनवमी की पूजा होगी। ऐसा संयोग काफी सालों बाद बना है। पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात: अमृत योग में 5.55 से 9.32 तक, आनंद योग 9.33 से 11.44 तक, कर्क लग्न में मध्याह्न 11.45 से 2.03 तक और त्रिवेणी योग में 2.04 से 5.36 तक।


पूरे देश की तरह बिहार में भी रामनवमी की धूम है। खासकर पटना के महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं का जन-सैलाब उमड़ पड़ा है। उनके लिए मंदिर का पट भोर दो बजे ही खोल दिया गया है, जो रात्रि 12 बजे तक 22 घंटे खुला रहेगा। त्रेता युग में भगवान राम के जन्म के समय देवताओं द्वारा आकाश से पुष्पवृष्टि की गई थी। 


उसी तरह महावीर मंदिर में राम जन्म के समय मध्याह्न 12 बजे महावीर मंदिर के ऊपर तीन ड्रोन पुष्पवृष्टि करेंगे। सुबह तक महावीर मंदिर के अलावा बिहार के अन्‍य मंदिरों में भी भक्‍तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। वे कतारों में लगकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। महावीर मंदिर में भी भीड़ बढ़ती जा रही है।


रामनवमी को लेकर पटना सहित पूरे राज्‍य में जगह-जगह भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पर्व के दौरान शांति व सद्भाव बना रहे, इसके लिए पुलिस भी सतर्क है। रामनवमी के दिन राजधानी पटना में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा अशोक राजपथ पर पीरबहोर, कदम कुआं, गांधी मैदान होते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचेगी।