अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी
05-Oct-2020 10:34 PM
By Badal
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. हाजीपुर-पटना हाईवे के पानहाट के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात वैशाली जिले के औद्योगिक थाना इलाके की है. जहां हाजीपुर पटना हाईवे के पानहाट के पास अपराधियों ने एक युवक का मर्डर कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शख्स की पहचान राजेंद्र प्रसाद यादव के बेटे संजय कुमार के रूप में की गई है, जो पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग गायघाट का रहने वाला बताया जा रहा है.
इस घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. हाजीपुर एसडीपीओ राघव दयाल खुद घटनास्थल पर पहुंचे हैं. मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.