खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
05-Apr-2022 07:09 AM
PATNA : सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है।बता दें कि साल में दो बार छठ पर्व होता है, एक कार्तिक यानी अक्टूबर-नवंबर में और दूसरा चैत्र यानी अप्रैल में। चैत्र में मनाए जाने वाले छठ पर्व को चैती छठ भी कहते हैं। 5 अप्रैल को नहाय-खाय के साथ इस पर्व की शुरुआत होगी। 6 अप्रैल को खरना के दिन खीर-रोटी का भोग लगेगा। 7 को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 8 को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
इधर, राजधानी के गंगाघाटों पर अर्घ्य की तैयारी अंतिम चरण में है। घाट तैयार किए जा रहे हैं। बैरिकेडिंग की जा रही है। प्रशासन ने खतरनाक घाटों पर अर्घ्य करने से मना किया है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों ने चैती छठ पूजा को लेकर गंगा घाटों की स्थिति के बारे में रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है, जिसमें कहा गया है कि दीघा और गेट नंबर 93 घाट सबसे सुरक्षित है।
इन दोनों घाटों पर पर्याप्त जगह है, जहां छठ पूजा आसानी से की जा सकती है। गांधीघाट पर अर्घ्य के लिए पर्याप्त जगह कम है। इंजीनियरों का कहना है कि घाट के सटे ही लगभग आठ फीट गहरा पानी है, जिससे खतरा हो सकता है। ऐसी स्थिति में घाट से सात से आठ फीट चौड़ाई तक बैरिकेडिंग नहीं की जा सकती है। हालांकि, प्रशासन ने इस घाट पर भी छठ पूजा की तैयारी शुरू कर दी है।
पूरे बिहार में धूमधाम से मनाए जाने वाले छठ महापर्व की मगध में एक अलग ही छटा देखने को मिलती है। यह पर्व पूरी तरह से सफाई व स्वच्छता से भी जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि इस चैती छठ पूजा में 36 घंटे निर्जला रख व्रत करना काफी कठिन होता है। लेकिन इस पूजा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।