ब्रेकिंग न्यूज़

अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता

Home / religion / माथे पर दउड़ा लेकर छठ घाट पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, डूबते...

माथे पर दउड़ा लेकर छठ घाट पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, डूबते हुए भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

30-Oct-2022 07:26 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज के दिन छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और पूरे परिवार की खुशहाली की कामना की। इस पावन अवसर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने भी डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ मईया से देश और प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। 


छठ महापर्व के तीसरे दिन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय हाजीपुर कोनहारा बीवीघाट माथे पर दौरा लेकर पहुंचे जहां छठव्रतियों के अर्घ्य देने के बाद उन्होंने भी अर्घ्य दिया। नित्यानंद राय ने बिहार समेत देश के लोगों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। 


इस दौरान छठ घाट पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ देखने को मिली। घाट पर मौजूद श्रद्धालु अपने नेता नित्यानंद राय के साथ सेल्फी लेने नजर आए। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बिहार के सभी छठव्रतियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी और देशवासियों की सुख,शांति, समृद्धि की कामना की।