ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?

Home / religion / हनुमत कथा के बाद महावीर मंदिर जाएंगे बागेश्वर धाम वाले बाबा, तैयारी में...

हनुमत कथा के बाद महावीर मंदिर जाएंगे बागेश्वर धाम वाले बाबा, तैयारी में जुटा मंदिर प्रबंधन

11-May-2023 05:53 PM

By First Bihar

PATNA: बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को पटना आ रहे हैं। जहां 17 मई तक वे नौबतपुर के तरेत पाली मठ में रहेंगे। पांच दिनों तक यह कार्यक्रम चलेगा। हनुमंत कथा और दिव्य दरबार में बाबा धीरेंद्र शास्त्री मौजूद रहेंगे। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की भी उम्मीद है। इस कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। 17 मई को हनुमत कथा के समापन के बाद बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना जंक्शन के पास स्थित महावीर मंदिर जाएंगे और भगवान राम और हनुमान की पूजा कर दर्शन करेंगे। महावीर मंदिर में धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर मंदिर प्रबंधन तैयारी में जुट गयी है। इस बात की जानकारी मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने दी। 


बता दें कि बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को पटना आएंगे। नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई के बीच हनुमत कथा का आयोजन होगा। 15 मई को दिव्य दरबार लगेगा जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ में से बाबा खुद लोगों को बुलाएंगे। इसके लिए किसी तरह की पर्ची की जरूरत नहीं है। आयोजन समिति ने मीडिया के माध्यम से श्रद्धालुओं को हनुमत कथा कार्यक्रम में आमंत्रित किया हैं। पटना से लेकर नौबतपुर तक सुरक्षा की चाक चौबंध व्यवस्था रहेगी। इतने बड़े तादाद में लोग कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री को सुनने आ रहे हैं इसे लेकर वोलेन्टियर को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा। 


नौबतपुर में 3 लाख स्क्वॉयर फीट में पंडाल बनाया जा रहा है।15 लाख स्कॉयर फीट में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के दौरान लगातार भंडारा चलेगा। अंतिम दिन विभूति वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। बागेश्वर वाले बाबा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। नेपाल,यूपी, झारखंड और बंगाल से भी लोग कथा सुनने आ रहे हैं। नोर्थ इस्ट इंडिया में बाबा का यह पहला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का इंतजार बिहार के लोगों को बहुत दिनों से था तब जाकर अब बिहार की पर्ची निकली और बाबा धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को पटना आ रहे हैं। आयोजकों ने मीडिया के जरिये श्रद्धालुओं को इस कथा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है कहा कि जितने भी सनातन धर्मी हैं वे हनुमत कथा का लाभ उठाए। 


हनुमत कथा में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई चार्ज नहीं देना होगा। यहां सब कुछ निशुल्क है। इस आयोजन में जिला प्रशासन पूरा सहयोग कर रही है। 10 हजार स्वयंसेवक भी रहेंगे। सिविल डिफेंस के भी लोग मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में 5 लाख की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। वही हनुमंत कथा के समापन के बाद 17 मई को बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना जंक्शन के बाहर स्थिति महावीर स्थान जाएंगे और पूजा अर्चना करेंगे। महावीर स्थान में धीरेंद्र शास्त्री भगवान राम और हनुमान का दर्शन करेंगे। बाबा बागेश्वर के हनुमान मंदिर में आगमन की तैयारी शुरू कर दी गयी है।