तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक
13-May-2023 06:04 PM
By First Bihar
PATNA: बागेश्वर वाले बाबा और कथावाचक आचार्य धीरेंद्र शास्त्री इस वक्त नौबतपुर के तरेत मठ में हैं। दिव्य दरबार में वे लोगों को हनुमंत कथा सुना रहे हैं। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु हनुमंत कथा को सुनने पहुंचे हैं। कथा सुनाने के दौरान कुछ देर के लिए बिजली गुल हो गयी। जिसके बाद मंच से बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री इलेक्ट्रिशियन से अपील करने लगे कि भईया लाइट जला लो..फिर तुरंत बिजली को ठीक किया गया।
पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार की भव्यता देखते ही बन रही है। निर्धारित समय पर बागेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कार्यक्रम स्थल पर जब पहुंचे तब बजरंगबली की आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पंडित धीरेंद्र शास्त्री शनिवार से अगले पांच दिनों तक हनुमंत पाठ करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर बीजेपी के कई नेता हनुमान जी की आरती में शामिल हुए।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री पटना के होटल पलाश के लिए रवाना हो गए थे। होटल पलाश में कुछ घंटों तक रूकने के बाद निर्धारित समय पर शाम चार बजे वे तरेत मठ पहुंचे, जहां जबरंगबली की आरती के साथ पांच दिवसीय हनुमंत कथा की शुरुआत की गई।
आरती के दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, सांसद रामकृपाल यादव, रविशंकर प्रसाद, विपक्ष के नेता विजय सिन्हा, बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री नीरज बबलू मौजूद रहे। हनुमंत कथा को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं, खासकर महिलाओं की भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद है। कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह है और इसकी भव्यता देखते ही बन रही है।