खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
15-Oct-2021 07:25 AM
PATNA : आज देश भर में दशहरा यानी विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है. आज के दिन नवरात्र व्रत का पारण किया जाता है और साथ ही दुर्गा विसर्जन की भी परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था और श्री राम ने रावण पर जीत प्राप्त की थी. इस दिन को असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की विजय का दिन माना जाता है.
दशहरा के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, सीएम नीतीश समेत कई नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दी. सीएम नीतीश ने ट्वीट कर लिखा-विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है. सभी को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। सभी को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #विजयादशमी#दशहरा#Vijayadashami #HappyDussehra
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 15, 2021
दशहरे पर शस्त्र पूजन की भी परंपरा है जिसे आयुध पूजन भी कहा जाता है. परंपराओं के अनुसार दशहरे पर शमी के पेड़ की पूजा भी की जाती है वहीं खाने में पान चबाने की परंपरा भी है. दशहरे पर शाम के समय रावण दहन होता है.
पटना में इस बार रावण दहन का कार्यक्रम गांधी मैदान की बजाय कालिदास रंगालय में हो रहा है. रावण वध का समय शाम 4: 30 से 5:30 बजे तक का निर्धारित है. पटना में इस बार रावण की ऊंचाई मात्र 15 फीट ही होगी. पहले 50 रावण फीट से ऊंचा होता था. रावण वध समारोह के आयोजन की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
कालिदास रंगालय में 15 फीट का रावण ,14 फीट का कुंभकरण 13 फीट का मेघनाद का पुतला का बनाया गया है. रावण वध के साथ कोरोना का भी दहन होगा. रावण का पुतला बनाने वाले कलाकार ने बताया कि भले रावण छोटा बना हो लेकिन इस बार अलग तरीका से रावण को बनाया गया है. कोरोना की वजह से रावण वध समारोह छोटे स्तर पर आयोजित किया जा रहा है.