ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / religion / छठ पूजा पर डाक विभाग की नई पहल, घर तक पहुंचाई जाएगी पूजन...

छठ पूजा पर डाक विभाग की नई पहल, घर तक पहुंचाई जाएगी पूजन समाग्री, ऑनलाइन बिक्री शुरू

20-Oct-2022 09:32 AM

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर डाक विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। डाक विभाग ने महापर्व छठ के लिए पूजन सामग्रियों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए राजधानी पटना में एक स्टॉल लगाया गया ह। यह स्टॉल भारतीय नृत्य कला मंदिर में लगायी गई है। डाक विभाग यह पहल   शिल्पकार, बुनकर, चित्रकार, कुम्हार व अन्य लोगों के साथ मिलकर शुरू किया गया है। 


इसको लेकर डाक विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार  इसमें कुछ कच्चे चीजों को छोड़ दें तो पूजा में लगने वाली सभी सामग्री मिल जायेगी। इसमें केराव, सूप, ठेकुआ सांचा, गोइठा, भागलपुरी साड़ी, पानपत्ता, कपूर, गमछा, गंगा जल, लाल कपड़ा, आलता, सिंदूर, पंचमेवा, हुमाद, गरी गोला, दीया, डिजाइनदार सूप सहित कई पूजन सामग्रियां मिलना शुरू हो गई हैं। 



वहीं, डाक विभाग के तरफ से मिलने वाले सामानों के दाम की बात करें तो छठ पूजन सामग्रियां के सेट का दाम अखरा सूप - 360,अखरा सूप स्पेशल - 440,डिजाइनर सूप - 878, डिजाइनर सूप स्पेशल - 1011, प्रीमियम डिजाइन सूप (बुनकर के द्वारा बनाया गया साड़ी शामिल) - 3737 रुपया तय किया गया है। बिहार मुख्य पीएमजी किशन कुमार शर्मा ने कहा कि समय कम है, इस कारण छठ पूजन सामग्रियों को कम समय में लोगों के घरों तक पहुंचाया जायेगा। 


देश के कोने-कोने में डाकघरों की पहुंच अधिक होने से इस पहल की शुरुआत की गयी है। बिहार व बाहर के राज्यों में भेजे जाने वाले उत्पाद को कम समय में पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस बार कम समय मिला है, लेकिन अगले साल इसे बड़े रूप में देखा जा सकता है। बता दें कि, बिहार से बाहर रहने वाले लोगों को छठ में घर आना मुश्किल होता है। इन लोगों को छठ पूजा की सामग्री खोजे जाने के लिए कहीं नहीं जाना पड़े इसी को लेकर यह निर्णय लिया गया है। डाक विभाग के इस पहल से लोग अब घर बैठे सभी ऑर्डर कर सकते हैं।