खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
06-Jan-2022 01:37 PM
PURNEA: 'दारु पियबा सब कुछ खत्म हो जाई, अंत समय कुछ काम नहीं आई... भोजपुरी गीतों के माध्यम से बिहार के पूर्व डीजीपी व कथावाचक गुप्तेश्वर पांडेय शराब नहीं पीने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनके इस गाने ने लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया।
कथावाचक गुप्तेश्वर पांडेय राम कथा से लोगों को शराब के खिलाफ एकजुट करते दिखे। बुधवार को कथा के दौरान पूर्णिया में लोगों को शराब से होने वाले नुकसान को अपने गीतों के जरीये बताया। शराब के खिलाफ गुप्तेश्वर पांडेय ने भोजपुरी गीत गाया जिसे सुनकर लोग भी झूमने लगे। गाने के बोल थे सुन भईया..सुन बाबूजी..अरे दारु पीअवा सबकुछ खत्म हो जायी..अंत समय कुछ काम नहीं आयी...
पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय भोजपुरी गीतों के जरीय लोगों को शराब के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। कथा के दौरान वे कहते है कि शराब बहुत बुरी चीज है। इसे गलती से भी हाथ नहीं लगाने की बात करते है। कहते है यदि शराब पीजिएगा तब सबकुछ खत्म हो जाएगा। भोजपुरी गाने के माध्यम से शराब से धन संपत्ति के नाश होने की बात कह रहे हैं। वह लोगों को शास्त्रों का हवाला देकर शराब के खिलाफ लोगों को एकजुट कर रहे हैं।
बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में जहां भी कथा के लिए जाते हैं वहां लोगों को शराब से होने वाली नुकसान के बारे में बताते है। कहते है इसे कभी हाथ नहीं लगाए नहीं तो जिन्दगी बर्बाद हो जाएगी तब अंत समय में कोई काम नहीं आएगा। उन्होंने शराब को मानव जाति के पतन का कारण बताया। शराब पीने से तन,मन और धन सभी का नाश होता है इसलिए इससे जीतनी दूरी बनाए अच्छा होगा। शराब बहुत खराब चीज है। इससे किसी का भला नहीं होने वाला है। पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की बातों को उपस्थित लोग भी गंभीरता से सुनते नजर आए।