Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
07-Mar-2025 07:42 PM
By First Bihar
Patna News:भिक्षावृत्ति हमारे समाज के लिए एक गंभीर समस्या और कलंक की तरह है, लेकिन कई बार परिस्थितियाँ इंसान को इसके लिए मजबूर कर देती हैं। हालाँकि, कुछ लोगों ने इसे पेशे और धंधे के रूप में अपना लिया है। हाल के दिनों में पटना प्रशासन इस समस्या के उन्मूलन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।
आम आदमी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि भिक्षावृत्ति अब एक व्यवसाय का रूप ले चुकी है। हाल ही में पटना स्थित समाहरणालय में आयोजित एक कार्यशाला में पटना के जिलाधिकारी ने भिक्षावृत्ति से जुड़े गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और इस पर रोक लगाने की बात कही है |
सरकारी प्रयास और योजनाएँ
बिहार में भिक्षावृत्ति को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य भिक्षावृत्ति का उन्मूलन और पुनर्वास करना है। पटना में 15 से 20 स्थान ऐसे हैं, जहां बड़े पैमाने पर यह समस्या देखने को मिलती है।
एक स्टडी के अनुसार, पटना शहर में लगभग 2,223 भिक्षुक हैं, जिनमें 43% महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं। महावीर मंदिर, पटना जंक्शन, राजवंशी नगर हनुमान मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर यह समस्या अधिक देखने को मिलती है।
भिक्षावृत्ति को बढ़ावा कैसे ?
र्धामिक मान्यताओं के अनुसार पूजन स्थलों पर भिक्षुकों को दान देना पुण्य माना जाता है, जिससे यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कारण कई गिरोह इसको व्यवस्थित तरीके से संचालित करने लगे हैं, जहाँ मजबूरी में भीख माँगने वाले लोगों का शोषण भी किया जाता है।
सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास
सरकार भिक्षुकों को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न योजनाएँ चला रही है, जैसे रोज़गार हेतु ठेला प्रदान करना ,इसी योजना के तहत 125 भिक्षुकों को 10,000 रुपये तक की सहायता राशि देना, जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर सकें |
भिक्षावृत्ति पर सख्ती: मध्य प्रदेश का उदाहरण
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भिक्षा लेना और देना दोनों अपराध घोषित कर दिए गए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 183 के तहत भोपाल जिले में भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। इस कानून के तहत भीख माँगने और देने वालों पर FIR दर्ज करने का आदेश भी जारी किया गया है, ताकि इस समस्या को पूरी तरह खत्म किया जा सके |
आगे देखना ये होगा कि बिहार सरकार भी इस तरह के सख्त कदम उठाती है या नही ? इस कदम से पटना समेत पूरे राज्य में भिक्षावृत्ति को खत्म करने में सफलता मिल सकती है।